BREAKING NEWS
BIG NEWS : फसल बर्बाद, क्लेम गायब, नीमच में हजारों.. <<     दतिया उपचुनाव: मतदान केंद्रों पर उमड़ा.. <<     BIG NEWS : भारतीय क्रिकेटर रजत पाटीदार ने किए बाबा.. <<     NEWS : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला.. <<     NEWS : पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव-2026 की.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से गांव-गांव पहुंचेंगे अफसर, मौके.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव 2026, डिप्टी सीएम राजेंद्र.. <<     BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश.. <<     NEWS : जिला कलक्टर ने की राइजिंग राजस्थान एमओयू.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव.. <<     NEWS : आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर में 150 से अधिक.. <<     NEWS : गायत्री शक्तिपीठ में गुरु पूर्णिमा.. <<     KHABAR : चार्ज लेते ही एक्शन में कलेक्टर दिव्यांक.. <<     KHABAR : सीतामऊ एनआरसी पहुंचे नवागत कलेक्टर.. <<     KHABAR : महर्षि सांदीपनि श्रद्धा पर्व में गूंजी.. <<     NEWS : पंच गौरव कार्यक्रम को मिलेगी नई गति,.. <<     BIG NEWS : खेल मैदान बचाने की मुहिम तेज, संघर्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2026, 1:57 pm
BIG NEWS : अंग-बंग कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा, सीएम डॉ मोहन ने पश्चिम बंगाल की जनता को दी बधाई, कहा- जब ममता निर्ममता करेगी तो कीमत चुकानी पड़ेगी, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों के चुनावी नतीजों मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि जब ममता निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है। गृहमंत्री अमित शाह के सपनों के तहत अंग-बंग कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है। वहीं सीएम ने बंगाल की जनता को बधाई भी दी हैं।


सीएम डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि चुनाव की बेला में वाकई दिल से बधाई दे रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह के सपनों के तहत अंग-बंग कलिंग सब तरफ भाजपा का झंडा लहराया है। फिर एक बार घुसपैठियों के खिलाफ राष्ट्रवादी शक्तियों की तरफ विजय कदम बढ़ा है। जिस प्रकार से बंगाल की हालत हुई है, बंगाल आजादी के पहले से बहुत सक्षम राज्य हुआ करता था। बंगाल आज देश में जो पिछड़ा है उसकी लीडरशिप वजह रही है।


सभी सर्वे सार्थक
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि एक तरह से दुरावस्था जो थी उसका प्रतिकार है। आज लगभग जो जो सर्वे आए थे वह सभी सर्वे सार्थक होते दिखाई दे रहे हैं। जीत के साथ भाजपा का झंडा लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह 22वां राज्य है, हमारे एनडीए के साथ खड़ा होता हुआ दिख रहा है। 17वां राज्य जहां मुख्यमंत्री एक बार फिर भाजपा के होंगे। मैं अपनी ओर से बंगाल की जनता को बधाई देता हूं। एक तो भाजपा के प्रति प्रेम दिखाने के लिए दूसरा निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया में बंगाल ने फिर एक साथ तमाम हथकंडों को फेल करते हुए हिंसा आतंक व्यवस्था तमाम प्रकार की कठिनाइयों को दूर किया है।


ममता बनर्जी पर करारा प्रहार
उन्होंने आगे कहा कि जनता अपने निर्णय के प्रति संकल्पित रही और भारतीय जनता पार्टी बहुमत से जीती। इसलिए बंगाल के मतदाताओं के साथ असम और जहां चुनाव हुए हैं हम जीते हैं या कोई कारण से रह भी गए हैं, तब भी मैं यही कहूंगा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सुशासन की बयार चल रही है। जीत का दावा करने वाली ममता बनर्जी पीछे चल रही है, ममता जब निर्ममता करेगी तो उसकी कीमत तो चुकानी पड़ेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE