BREAKING NEWS
NEWS : उदयपुर एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय पहचान.. <<     KHABAR : जिला चिकित्सालय में सेवा कार्य, महावीर.. <<     KHABAR : तकनीकी कारणों से तीन जल टंकियों की सप्लाई.. <<     NEWS : माउंट आबू में 66वें केंद्रीय खेलकूद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : शहर को लगेंगे विकास के पंख, पीआईसी ने दी.. <<     KHABAR : 980 संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     KHABAR : धरती का श्रृंगार, वृक्षारोपण से, विधायक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर नीमच के पुलिस.. <<     KHABAR : रतलाम मंडल में महाप्रबंधक एवं सांसदों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बारिश से पहले नगर पालिका अलर्ट, सीएमओ.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के पूरे होंगे अटके काम,.. <<     NEWS : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का हुआ.. <<     NEWS : विश्व पर्यावरण दिवस पर संजीवनी सेवा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : हरित ऊर्जा की दिशा में बड़ा कदम, मंत्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 4, 2026, 2:17 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में 19 मई से बजरंग दल का 7 दिवसीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’, सैकड़ों कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व हिंदू परिषद के युवा आयाम बजरंग दल, चित्तौड़ प्रान्त का सात दिवसीय प्रान्तीय स्तरीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग इस बार शक्ति भक्ति त्याग बलिदान की केसरिया भूमि चित्तौड़गढ़ में आयोजित होने जा रहा है। स्थानीय विद्या निकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय, भोईखेड़ा में आयोजित होने वाले इस विशाल प्रशिक्षण शिविर की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं। तैयारियो के लिए एक विशेष बैठक का आयोजन चित्तौड़गढ़ में ऋतुराज वाटिका में प्रांत मंत्री कोशल गौड़,प्रांत सह मंत्री सुंदर लाल कटारिया, विभाग मंत्री विश्वनाथ टांक और जिला अध्यक्ष किशन पिछोलिया की विशिष्ट उपस्थिति में आयोजित की गई बजरंग दल के जिला संयोजक मनोज साहू ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि यह वर्ग हिंदू युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और शौर्य के भाव को जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।


यह प्रशिक्षण शिविर 19 मई 2026 की दोपहर से विधिवत प्रारंभ होकर 26 मई 2026 तक पूर्ण अनुशासन के साथ संचालित होगा। इस शिविर में चित्तौड़ प्रान्त के अंतर्गत आने वाले उदयपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद और स्वयं चित्तौड़गढ़ विभाग के सैकड़ों कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। वर्ग के दौरान पूरे सात दिनों तक कार्यकर्ता विद्यालय परिसर में ही निवास करेंगे और एक कठोर दिनचर्या का पालन करेंगे शिविर की दैनिक दिनचर्या सूर्याेदय से पूर्व प्रारंभ होगी। और प्रशिक्षणार्थियों को आत्मरक्षा के आधुनिक और पारंपरिक गुर सिखाए जाएंगे। इसमें प्रमुख रूप से दंड युद्ध (लाठी संचालन), कुश्ती, जूडो-कराटे, योग और बाधा पार करने जैसे साहसिक खेलों का सघन अभ्यास कराया जाएगा। शारीरिक सुदृढ़ता के साथ-साथ युवाओं के बौद्धिक विकास के लिए विशेष सत्र आयोजित होंगे, जिनमें विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के प्रान्तीय एवं राष्ट्रीय स्तर के शीर्ष पदाधिकारियों का पाथेय प्राप्त होगा। इन सत्रों में राष्ट्र की वर्तमान चुनौतियों, गौरवशाली इतिहास और सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रशिक्षण वर्ग के समापन की पूर्व संध्या पर चित्तौड़गढ़ नगर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा एक भव्य पथ संचलन निकाले जाने की भी योजना है, जिसमें पूर्ण गणवेश में सजे युवा अपने शौर्य का प्रदर्शन करेंगे।बैठक में प्रांत के अनुज जिला मंत्री शेखर सोनी जिला मंत्री भरत पालीवाल नगर मंत्री अभिनंदन काबरा नगर उपाध्यक्ष ज्ञानमल खटिक सह मंत्री सुमित हेडा महावीर किर मोहित अरोड़ा नगर संयोजक पंकज जीनगर आशीष वैष्णव सागर व्यास बबलेश शर्मा अशोक चौहान विक्रम गवारिया हीरा भोई अशोक भोई मुरली साहू दिलीप जोशी अंकित सोनी लक्ष्य राज कपिल कुमावत जोधसिंह जय सिंह वाघेला कार्यकर्ता तैयारियो की समीक्षा के लिए उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE