नीमच। कलेक्ट्रेट कार्यालय नीमच में सोमवार को सामूहिक रूप से राष्ट्रगान, वंदे मातरम एवं मध्यप्रदेश गान का गायन किया गया। यह कार्यक्रम अपर कलेक्टर बी.एस. कलेश की उपस्थिति में आयोजित हुआ, जिसमें जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
सभी विभागों के कर्मचारियों की उपस्थिति-
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न विभागों- राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
गायन के बाद कार्यों की शुरुआत-
सामूहिक गायन के पश्चात मई माह के शासकीय कार्यों की औपचारिक शुरुआत की गई।