देवास। सेवा और समर्पण की मिसाल पेश करते हुए महाराज विक्रम सिंह पवार के जन्मदिवस को खास अंदाज़ में मनाया गया। इस अवसर पर सिद्धिविनायक संस्था द्वारा सिद्धिविनायक परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां जनसेवा की भावना सजीव रूप में दिखाई दी।
संस्था ने लगभग 28 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित एंबुलेंस जिला अस्पताल को समर्पित की। यह एंबुलेंस गंभीर मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और कई ज़िंदगियों के लिए उम्मीद की किरण बनेगी।
इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार ने कहा कि देवासवासियों का अपने महाराज के प्रति प्रेम और सम्मान अत्यंत प्रेरणादायक है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का काम करते हैं और दूसरों को भी प्रेरित करते हैं।
आमजन ने सिद्धिविनायक संस्था के इस सराहनीय कदम की प्रशंसा करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में एक बड़ा और अनुकरणीय प्रयास बताया।
महाराज विक्रम सिंह पंवार और विधायक गायत्री राजे पंवार ने संस्था के संयोजक रवि जैन की इस पहल के लिए विशेष रूप से सराहना की।
यह आयोजन केवल एक जन्मदिवस नहीं, बल्कि सेवा, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी का संदेश बनकर सामने आया।