रतलाम। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत नीमच-रतलाम दोहरीकरण परियोजना के तहत मंदसौर-दलौदा रेलखंड (किमी 291.205 से 304.367) के बीच लगभग 14 किलोमीटर रेलपथ का दोहरीकरण कार्य पूर्ण हो गया है। जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार नवीन रेलपथ पर 06 मई से 08 मई 2026 तक निर्धारित समयावधि में सीआरएस निरीक्षण एवं गति परीक्षण किया जाएगा।
सुरक्षा के लिए अपील-
रेलवे प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि इस अवधि में रेलपथ से सुरक्षित दूरी बनाए रखें। रेललाइन के आसपास न जाएं और न ही पशुधन को जाने दें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। आवागमन के लिए केवल समपार फाटक, रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) या रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) का ही उपयोग करने की सलाह दी गई है।