मंदसौर। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में निरंतर आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम बरखेड़ा पंत में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में जोखिम क्षेत्र से जुड़े लोगों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान एक्स-रे, रक्त जांच, ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) सहित विभिन्न जांचें कर लाभार्थियों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान की गईं।
शिविर के माध्यम से जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित कार्यशाला में टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा ऐसे शिविरों के माध्यम से आमजन को निःशुल्क जांच व परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे टीबी जैसी गंभीर बीमारी की समय रहते पहचान और उपचार सुनिश्चित हो सके।