खरगोन। जिले के कसरावद अनुभाग ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए जनगणना कार्य में जिले और संभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। भारत सरकार की जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य को जहां 30 दिनों में पूरा किया जाना था, वहीं कसरावद अनुभाग ने इसे मात्र 10 दिनों में पूरा कर एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
इस उपलब्धि पर कलेक्टर भव्या मित्तल द्वारा टीएल बैठक में एसडीएम सत्येंद्र बेरवा, तहसीलदार मुकेश मचार और सीएमओ कमलेश गोले सहित टीम को सम्मानित किया गया।
एसडीएम सत्येंद्र बेरवा ने इस सफलता का श्रेय टीम भावना और समर्पण को देते हुए कहा कि कसरावद की यह उपलब्धि सभी के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
कार्यक्रम में सभी प्रगणक, पर्यवेक्षक और फील्ड ट्रेनर्स का सम्मान पुष्पवर्षा और ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। अधिकारियों ने आगामी जनगणना चरण में भी बेहतर प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने का आह्वान किया।