नीमच। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत नीमच जिले की 1,55,737 हितग्राही महिलाओं के बैंक खातों में आज 36वीं किश्त के रूप में 22 करोड़ 80 लाख की राशि अंतरित की गई।
मुख्यमंत्री ने नरसिंहपुर से किया सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि अंतरण-
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अंमिता पंड्या ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में नरसिंहपुर जिले के ग्राम मुंगवानी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना राशि अंतरण एवं महिला सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश की 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में कुल 1553 करोड़ की राशि अंतरित की गई।
ग्राम एवं वार्ड स्तर पर देखा गया कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट-
इस कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट नीमच जिले में ग्राम पंचायत एवं वार्ड स्तर पर हितग्राही लाड़ली बहनों द्वारा देखा गया।
योजना की 36वीं किश्त जारी-
योजना प्रारंभ होने के बाद यह 36वीं किश्त है, जो लाड़ली बहनों के खातों में जमा की गई है।