मंदसौर। पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीना के निर्देशानुसार सभी थानों को वाहन चोरी के प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी के पालन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ कीर्ति बघेल के निर्देशन तथा निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, थाना प्रभारी पिपलियामंडी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तीन वाहन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 10.02.2026 को फरियादी दीपक पिता बाबूलाल सोनी निवासी पिपलियामंडी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 14 एमयू 1481 घर के सामने से रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। इस पर थाना पिपलियामंडी में अपराध क्रमांक 119/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई एवं गिरफ्तारी-
जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से दिनांक 13.05.2026 को काचरिया रोड, पिपलियामंडी से आरोपी महेश कुमावत को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथी रवि उर्फ नारायण एवं असलम के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। निशादेही के आधार पर दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया।
तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद-
आरोपियों के कब्जे से कुल तीन मोटरसाइकिलें- हीरो स्प्लेंडर एमपी 14 एमयू 1481, हीरो स्प्लेंडर, एमपी 44 एमए 6272 एवं हीरो स्प्लेंडर प्लस आरजे 35 एसके 4515 बरामद की गईं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,50,000 आंकी गई है।
गिरफ्तार आरोपी-
- महेश पिता पुष्कर कुमावत, उम्र 22 वर्ष, निवासी नरसिंहपुरा, मंदसौर
- रवि उर्फ नारायण पिता ऊंकारलाल कुमावत, उम्र 35 वर्ष, निवासी नरसिंहपुरा, मंदसौर
- असलम पिता शब्बीर मेवाती, उम्र 24 वर्ष, निवासी नई फतेहगढ़, थाना दलौदा, जिला मंदसौर
पुलिस टीम का योगदान-
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, उनि भीम सिंह राठौड़, प्रआर विजय परमार सहित आरक्षक व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।