BREAKING NEWS
BIG NEWS : एमपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, मौसम.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र की किसानों को सलाह,.. <<     KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<     पारागढ़ में क्रेशर केखिलाफ ग्रामीणों का.. <<     महाकाल भक्तों के लिए नई सौगात, अब प्रसाद में.. <<     इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर हादसा टला, ओवरटेक.. <<     BIG REPORT : गरोठ न्यायालय का फैसला, हत्या के चर्चित.. <<     गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में संत गोदारदास.. <<     REPORT : मजदूरी मांगना पड़ा भारी, श्रमिक से मारपीट.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रशासन अलर्ट, 30 जुलाई को 291.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में फ्लैग.. <<     'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान,एसडीओपी ने एक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2026, 7:38 pm
BIG REPORT : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने त्यागी पायलट और फॉलो वाहन सुविधा, प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. यादव के आह्वान पर किया अमल, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आह्वान पर राष्ट्रहित में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने अपने कारकेड में उपलब्ध कराई गई फॉलो एवं पायलट वाहन सुविधा सहित स्टाफ को तत्काल वापस कर दिया है।

ईंधन बचत को बताया राष्ट्रीय आवश्यकता-
उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अपील केवल एक सुझाव नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण मंत्र है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि पेट्रोलियम ईंधन की बचत आज की अनिवार्य आवश्यकता है। यह न केवल सरकारी खजाने पर बोझ कम करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

सकारात्मक संदेश देने की पहल-
उन्होंने विश्वास जताया कि इस पहल से न केवल संसाधनों की बचत होगी, बल्कि समाज में ऊर्जा संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश भी जाएगा। साथ ही उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपनी दैनिक जीवनशैली में ईंधन की बचत को प्राथमिकता दें, क्योंकि ऊर्जा की बचत ही ऊर्जा का उत्पादन है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE