रतलाम। ई-गवर्नेंस प्रणाली के तहत ई-टोकन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर कार्यालय सभागृह, रतलाम में किया गया।
मास्टर ट्रेनर द्वारा दी गई जानकारी-
कार्यक्रम में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर अमूल चौधरी द्वारा ई-टोकन प्रणाली से संबंधित जानकारी विस्तारपूर्वक प्रदान की गई तथा उपस्थित अधिकारियों एवं विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान किया गया।
कृषि विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित-
प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक संचालक कृषि भिका वास्के, कृषि विकास अधिकारी रतलाम, समस्त कृषि विस्तार अधिकारी, पीएसीएस अधिकारी एवं मार्कफेड, निजी उर्वरक विक्रेता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।