BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : जिले में भयानक सड़क हादसा, टाकरदा मोड़ पर.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम": सूने.. <<     KHABAR : महाविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस पर.. <<     खेड़ापति मंदिर से स्वर्णकार धर्मशाला तक.. <<     KHABAR : उज्जैन के शिवोहम तिवारी का नेशनल तैराकी.. <<     खरगोन जिले के कसरावद के झिरनिया तालाब फालिया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ का संदेश देते हुए.. <<     KHABAR : धनेरिया खुर्द में श्रीमद्भागवत कथा का.. <<     धार में विज्ञान और आस्था के बीच छिड़ी अनूठी.. <<     KHABAR : दतिया पुलिस लाइन में विश्व पर्यावरण दिवस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : चौथे दिन भी नहीं झुके संविदाकर्मी,.. <<     KHABAR : झाबुआ के खवासा-करवड़ में 15 दिन से खुदी सड़क,.. <<     KHABAR : विश्व पर्यावरण दिवस पर निकली साइकिल रैली,.. <<     KHABAR : 18 जून से मेट्रो की बड़ी छलांग, रेडिसन चौराहे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : जनता टायर वाले रहीम कुरैशी परिवार पर.. <<     KHABAR : देवास में भक्ति की बही गंगा, स्वर्णकार.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2026, 10:23 am
NEWS : जिला कलक्टर ने जिला चिकित्सालय एवं महिला-बाल चिकित्सालय का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं का जायजा लेकर दिए मरीजों को बेहतर उपचार, स्वच्छ वातावरण एवं गर्मी में राहत देने के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बुधवार को जिला चिकित्सालय एवं महिला एवं बाल चिकित्सालय का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में स्वच्छता, पेयजल, कूलर, पंखों एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों एवं उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए तथा अस्पताल प्रशासन सभी व्यवस्थाएं संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ सुनिश्चित करे।

वार्ड, ओटी एवं लेबर रूम का किया निरीक्षण-
निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ऑपरेशन थिएटर (ओटी) एवं लेबर रूम का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, उपकरणों की स्थिति एवं संक्रमण नियंत्रण संबंधी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए निर्देश दिए कि उपचार के दौरान किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं फैलना चाहिए तथा स्वच्छता के सभी मानकों की पूर्ण पालना सुनिश्चित की जाए।

गर्भवती महिलाओं की देखभाल पर विशेष जोर-
जिला कलक्टर ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल एवं उपचार व्यवस्था पर विशेष जोर देते हुए निर्देश दिए कि मरीजों की मेडिकल हिस्ट्री एवं स्वास्थ्य संबंधी जानकारी सही एवं पूर्ण रूप से दर्ज की जाए तथा उपचार निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाए। उन्होंने कहा कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी एवं डिलीवरी मामलों की निगरानी विशेषज्ञ स्त्री रोग चिकित्सक (कंसल्टेंट गायनेकोलॉजिस्ट) द्वारा की जाए, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं अधिक प्रभावी बन सकें।

संक्रमण नियंत्रण के लिए दिए निर्देश-
उन्होंने निर्देश दिए कि ऑपरेशन थिएटर की माइक्रोबायोलॉजिकल कल्चर जांच प्रत्येक पखवाड़े में करवाई जाए तथा नियमित फ्यूमिगेशन सुनिश्चित किया जाए, जिससे संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था मजबूत हो सके।

मरीजों से लिया फीडबैक-
जिला कलक्टर ने गायनिक वार्ड सहित अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिल रही चिकित्सा सुविधाओं एवं उपचार व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि उपचार व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे।

परिजनों के लिए भी बेहतर सुविधाओं के निर्देश-
उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए मरीजों के साथ आने वाले परिजनों के लिए बैठने एवं ठंडे पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में नियमित सफाई व्यवस्था बनाए रखने एवं सभी आवश्यक संसाधनों को कार्यशील स्थिति में रखने के निर्देश भी दिए।

बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की प्राथमिकता-
जिला कलक्टर ने कहा कि आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है तथा चिकित्सालयों में मानवीय संवेदनाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जानी चाहिए। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम सहित चिकित्सालय के चिकित्सक, नर्सिंगकर्मी एवं अन्य चिकित्सा कार्मिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE