BREAKING NEWS
KHABAR : कृषि विज्ञान केन्द्र की किसानों को सलाह,.. <<     KHABAR : कलेक्टर अदिति गर्ग ने किया श्री.. <<     पारागढ़ में क्रेशर केखिलाफ ग्रामीणों का.. <<     महाकाल भक्तों के लिए नई सौगात, अब प्रसाद में.. <<     इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर हादसा टला, ओवरटेक.. <<     BIG REPORT : गरोठ न्यायालय का फैसला, हत्या के चर्चित.. <<     गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में संत गोदारदास.. <<     REPORT : मजदूरी मांगना पड़ा भारी, श्रमिक से मारपीट.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रशासन अलर्ट, 30 जुलाई को 291.. <<     दतिया उपचुनाव: प्रचार थमते ही शहर में फ्लैग.. <<     'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान,एसडीओपी ने एक.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2026, 12:55 pm
KHABAR : सीएमएचओ डॉ. पटेल ने किया निर्माणाधीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा, गुणवत्ता व समय सीमा पर जोर, पढ़े खबर

Share On:-

उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा 13 मई 2026 को उज्जैन शहर के भेरुगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान सिंहस्थ महापर्व 2028 को ध्यान में रखते हुए आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दृष्टि से निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित एजेंसी एवं अधिकारियों को दिए गए। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता एवं तकनीकी मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश भी दिए गए।

उन्हेल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भी किया निरीक्षण-
निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ डॉ. अशोक कुमार पटेल एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी ब्रजेश त्रिपाठी द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के साथ संयुक्त रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उन्हेल का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र (NRC) भवन का अवलोकन कर आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए।

मरीजों से संवाद कर ली सेवाओं की जानकारी-
अधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र के विभिन्न वार्डों एवं विभागों का निरीक्षण किया तथा भर्ती मरीजों से चर्चा कर उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार, आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता एवं बेहतर सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

संयुक्त समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश-
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें गर्भवती महिलाओं का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने, हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं की समय पर जांच एवं समुचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही NRC में कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर भर्ती करने, दोनों विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने, डेटा में एकरूपता रखने तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं पर विशेष जोर-
बैठक में मरीजों के प्रति मधुर व्यवहार, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं, आवश्यक दवाइयों एवं उपकरणों की उपलब्धता, पैथोलॉजी जांच सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई व्यवस्था, अद्यतन रिकॉर्ड संधारण तथा सभी कर्मचारियों को मुख्यालय पर उपस्थित रहने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपयंत्री नेहा निर्मल सहित स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE