उज्जैन। उप संचालक कृषि यूएस तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 2026 को “कृषक कल्याण वर्ष” के रूप में घोषित किया गया है, जिसके अंतर्गत किसानों के हित में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गत दिवस 12 मई को ग्राम पंचायत गंगेडी में रात्रिकालीन कृषक संगोष्ठी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को ई-टोकन प्रणाली से खाद वितरण, नरवाई प्रबंधन, फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती, खेती में लागत कम करने के उपाय तथा आगामी खरीफ सीजन की तैयारी जैसे समसामयिक विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में ग्राम सरपंच मुकेश आंजना, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एके दीक्षित, परियोजना संचालक आत्मा एस कैन, सहायक संचालक कृषि कमलेश कुमार राठौर, बीटीएम राजेश चौहान, कृषि विस्तार अधिकारी पूनम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।