BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, यात्रियों.. <<     REPORT : नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान को मिला.. <<     शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, नई.. <<     BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2026, 2:48 pm
BIG NEWS : देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट, सीएम डॉ मोहन ने दुख जताते हुए दिए घटना की जांच के आदेश, मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंककला में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई है। इस दुखद घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने तुरंत घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, गृह सचिव और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के निर्देश दिए हैं।


सरकार की मदद 
राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये की तत्काल आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज कराने के निर्देश जारी कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल से दिवंगतों की आत्मा की शांति, शोक संतप्त परिजनों को दुख सहन करने की शक्ति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य में जुटी हुई है। विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है।


बात दें कि अब तक कलेक्टर ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि की है, जबकि आरएमओ ने 3 मौतों की बात कही है। हादसे में एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया गया है। ब्लास्ट इतना तेज था कि शवों के टुकड़े 20 से 25 फीट दूर तक जा गिरे। हादसे में कई लोग बुरी तरह झुलस गए है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है, घायलों को अस्पताल भेजा जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE