नीमच। उप पुलिस महानिरीक्षक रतलाम रेंज रतलाम निमिष अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक नीमच राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया एवं एसडीओपी जावद रोहित राठौर के मार्गदर्शन में थाना रतनगढ़ पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बलात्कार प्रकरण का फरार आरोपी गिरफ्तार-
थाना रतनगढ़ के अपराध क्रमांक 68/2026 धारा 62(2)(m), 87, 351(2), 3(5) बीएनएस के मामले में फरार आरोपी रवि पिता जीवन उर्फ जीवराज चंदेल बंजारा (उम्र 19 वर्ष), निवासी राजनगर मोरवन, थाना जावद जिला नीमच को पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर 13.05.2026 को गिरफ्तार किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर 24.04.2026 को मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी।
एनडीपीएस एक्ट मामले में भी आरोपी गिरफ्तार-
एक अन्य प्रकरण अपराध क्रमांक 83/2026 धारा 8/15, 29 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी प्रहलाद पिता शम्भूलाल धाकड़ (उम्र 18 वर्ष), निवासी ग्राम मुवाड़ा थाना रतनगढ़ को भी गिरफ्तार किया गया।
11.05.2026 को पुलिस ने 141 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा एवं एक सफेद रंग की हुंडई क्रेटा कार (RJ 27 CH 1981) जप्त की थी। मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आरोपी को 13.05.2026 को गिरफ्तार किया गया।
अन्य आरोपियों की भूमिका भी जांच में सामने आई-
जांच के दौरान राजेश पिता कन्हैयालाल धाकड़ एवं कन्हैयालाल पिता शंकरलाल धाकड़ के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भूरालाल भाबर एवं रतनगढ़ पुलिस टीम के साथ-साथ प्रधान आरक्षक प्रदीप शिंदे (सायबर सेल नीमच) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अनुसंधान जारी-
पुलिस ने बताया कि दोनों मामलों में आगे की जांच एवं अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।