BREAKING NEWS
BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राजस्थान की चित्तौड़गढ़ पुलिस और बोरदा.. <<     KHABAR : राम कथा में गूंजी गुरु महिमा, संत गिरधर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन की पहल, 7 अगस्त से पूरे प्रदेश.. <<     KHABAR : विश्व पटल पर चमकी बड़वानी पुलिस, नशे से.. <<     तराना में गौ संरक्षण को लेकर संगठनों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 7:39 pm
BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट कार में हो रही थी नशे की सप्लाई, एमडी ड्रग-डोडाचूरा के साथ खाकी के हत्थे चढ़े दो तस्कर, अब रहेंगे सलाखों के पीछे, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा संचालित श्नशे से दूरी, है जरूरी 2.0श् अभियान के तहत भानपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने भैसोदामंडी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 170 ग्राम एमडीएमए (एमडी ड्रग) एवं 4.5 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थों की अनुमानित कीमत 1 लाख 88 हजार रुपये है। वहीं, आरोपियों के कब्जे से करीब 4 लाख रुपये कीमत की एक स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुन्देला एवं चौकी प्रभारी भैसोदामंडी उप निरीक्षक धर्मेश यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक एमपी-09-डीएल-8832 से भवानीमंडी की ओर से भैसोदामंडी होते हुए अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई करने जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड के आगे आम रोड पर घेराबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें 170 ग्राम एमडीएमए एवं 4.5 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आयमान खान पिता अयाज खान निवासी आजाद नगर, इंदौर एवं साबान खान पिता मोहम्मद फारूख निवासी लोधीपुरा, इंदौर के रूप में हुई है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15, 22 एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मादक पदार्थों के स्रोत एवं इससे जुड़े अन्य तस्करों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनय कुमार बुन्देला, उप निरीक्षक धर्मेश यादव, सहायक उप निरीक्षक ओंकार सिंह ठाकुर एवं पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE