BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2026, 5:50 pm
KHABAR : राज्य शासन के पदोन्नति आदेश के बाद उप जेल जावद में गरिमामय समारोह आयोजित, चार अधिकारियों का किया सम्मान, शाल-श्रीफल भेंट कर किया अभिनंदन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राज्य शासन के पदोन्नति आदेश के तहत उप जेल जावद में पदस्थ प्रमुख मुख्य प्रहरी एवं मुख्य प्रहरियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। मुख्य प्रहरी राजेंद्र वर्मा को प्रमुख मुख्य प्रहरी तथा प्रहरी अवधेश सिंह भदौरिया, रामगिरी गोस्वामी एवं सूरज वर्मा को मुख्य प्रहरी पद पर पदोन्नत किया गया है।

इस अवसर पर सहायक जेल अधीक्षक डॉ. अंशुल गर्ग ने पदोन्नत अधिकारियों का शाल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मान किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति अधिकारियों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का सम्मान है।

समारोह में उप जेल जावद के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पदोन्नत अधिकारियों का पुष्पमालाओं से स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उप जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE