नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार तहसील मनासा में संचालित विस्फोटक भंडारणों का अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखंड मनासा किरण आंजना, तहसीलदार मनासा मुकेश निगम, नायब तहसीलदार मनासा रूपसिंह राजपूत एवं संबंधित पटवारी की उपस्थिति में औचक निरीक्षण किया गया।
उचेड़ स्थित गोदाम खाली मिला-
निरीक्षण के दौरान उचेड़ स्थित जय माता दी इंटरप्राइजेस विस्फोटक गोदाम मौके पर खाली पाया गया। गोदाम में किसी प्रकार की विस्फोटक सामग्री संग्रहित नहीं थी। सांडिया स्थित अनिल मूंदड़ा एंड कंपनी के विस्फोटक गोदाम में निरीक्षण के दौरान 25 एमएम जिलेटिन रॉड 456.625 किलोग्राम, डेटोनेटिंग फ्यूज 18,375 मीटर, ई-डेट 248 नग एवं डीटीएच/टीएलडी 978 नग विस्फोटक सामग्री पाई गई। अधिकारियों ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को पर्याप्त बताया।
जावद क्षेत्र में भी किया गया निरीक्षण-
एसडीएम जावद प्रीति संघवी ने भी क्षेत्र के विस्फोटक एवं पटाखा गोदामों का अधिकारियों के साथ औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधितों को आवश्यक निर्देश दिए।
प्रशासन लगातार कर रहा निरीक्षण-
जिला प्रशासन द्वारा विस्फोटक भंडारणों की सुरक्षा एवं नियमों के पालन हेतु समय-समय पर औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं।