नीमच। जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देश पर नगर पालिका नीमच के अमले ने गुरुवार 14 मई को शहर के विभिन्न निजी एवं सार्वजनिक मांगलिक भवनों/मैरिज हॉल का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में किया गया।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। अधिकारियों ने संचालकों को भविष्य में भी इसी प्रकार स्वच्छता बनाए रखने तथा जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि भविष्य में किसी प्रकार की गंदगी या अनियमितता पाई गई तो संबंधित मांगलिक भवन को सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
कई प्रमुख भवनों का किया गया निरीक्षण-
नगर पालिका की टीम द्वारा प्रभारी राजस्व अधिकारी टेकचंद्र बुनकर, सहायक राजस्व निरीक्षक महावीर जैन, महेंद्र साहू एवं हेमंत सिसोदिया की उपस्थिति में स्वर्णकार धर्मशाला, जैन भवन, कमल अग्रसेन भवन, माहेश्वरी भवन सहित अन्य मांगलिक भवनों का निरीक्षण किया गया।
साफ-सफाई व नियमों के पालन के निर्देश-
निरीक्षण के दौरान सभी संचालकों को पर्याप्त साफ-सफाई बनाए रखने तथा मांगलिक भवन/मैरिज हॉल संचालन हेतु प्रशासन द्वारा जारी सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।