नीमच। जनजातीय कार्य विभाग के एमपीटास्क पोर्टल पर प्रोफाइल पंजीयन उपलब्ध नहीं होने के कारण अनुसूचित जनजाति वर्ग की छात्रा कुमारी नंदू को विभागीय योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा था।
रात्रि चौपाल में सामने आई समस्या-
ग्राम टामोटी में 05 मई 2026 को आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में छात्रा कुमारी नंदू (पिता सदा भील) द्वारा अपनी समस्या प्रस्तुत की गई थी। इस पर कलेक्टर द्वारा त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।
प्रशासन की तत्परता से हुआ समाधान-
कलेक्टर के निर्देश पर जनजातीय कार्य विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छात्रा का प्रोफाइल पंजीयन एमपीटास्क पोर्टल पर सुनिश्चित किया। इसके लिए आधार कार्ड, समग्र आईडी एवं जाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज प्राप्त कर पंजीयन पूर्ण किया गया।
अब मिल सकेंगे सभी शैक्षणिक लाभ-
समस्या के समाधान के बाद छात्रा को आगामी शैक्षणिक सत्र से छात्रावास में प्रवेश सहित जनजातीय कार्य विभाग की सभी योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।
अधिकारियों की भूमिका सराहनीय-
इस कार्य में जिला संयोजक जनजातीय कार्य राकेश कुमार राठौर तथा अधीक्षिका जनजातीय सीनियर कन्या छात्रावास कुकड़ेश्वर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।