BREAKING NEWS
शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, नई.. <<     BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 14, 2026, 7:19 pm
KHABAR : आलीराजपुर में पेट्रोल-डीजल का संकट, कई पंप दो दिनों से बंद, संचालकों ने कहा- “समय पर नहीं पहुंच रहे टैंकर, मजबूरी में बंद करनी पड़ रही सप्लाई, पढे़ खबर

Share On:-

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर जिले में पेट्रोल-डीजल को लेकर अब संकट लगातार गंभीर होता जा रहा है। जिले के कई पेट्रोल पंप पिछले दो दिनों से सूखे पड़े हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाइक, कार और अन्य वाहन चालक पेट्रोल पंपों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कई जगह उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।


आलीराजपुर जिले के पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि समय पर पेट्रोल-डीजल लेकर आने वाले टैंकर नहीं पहुंच पा रहे हैं। सप्लाई प्रभावित होने के चलते कई पंपों का स्टॉक पूरी तरह खत्म हो चुका है। ऐसे में कई जगह पंप बंद करने की स्थिति बन गई है, जबकि कुछ पंपों पर सीमित मात्रा में ही ईंधन दिया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, जिन पेट्रोल पंपों पर फिलहाल पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है, वहां भी सीमा तय कर दी गई है। वाहन चालकों को पेट्रोल केवल 100 से 200 रुपए तक और डीजल अधिकतम 500 रुपए तक ही दिया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को थोड़ी-थोड़ी राहत मिल सके।


वहीं आम लोगों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री आम जनता से पेट्रोल-डीजल की बचत की अपील कर रहे हैं, लेकिन आलीराजपुर जिले में हालात ऐसे बन गए हैं कि जरूरत के समय ईंधन ही उपलब्ध नहीं हो पा रहा। सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनका रोज का रोजगार वाहनों पर निर्भर है। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और ज्यादा चिंताजनक बताए जा रहे हैं।


लोग सुबह से पेट्रोल पंपों पर लाइन लगाकर इंतजार करते नजर आए, लेकिन सप्लाई नहीं आने से उन्हें मायूस लौटना पड़ा। ट्रैक्टर, बाइक और मालवाहक वाहन चालकों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। पेट्रोल-डीजल संकट का असर अब बाजार, परिवहन और दैनिक कामकाज पर भी साफ दिखाई देने लगा है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित कंपनियों से जल्द सप्लाई व्यवस्था सुधारने की मांग की है ताकि जिले में हालात सामान्य हो सकें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE