BREAKING NEWS
शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण का आरोप, सरपंच ने.. <<     NEWS : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने की.. <<     KHABAR : वन स्टॉप सेंटर में विधिक जागरूकता शिविर,.. <<     KHABAR : डायरिया रोको अभियान ने पकड़ी रफ्तार,.. <<     KHABAR : विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जिला जेल.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि के लोगों को मिलेगी सफलता, नई.. <<     BIG NEWS : 100 सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोला.. <<     KHABAR : कृषि विज्ञान केंद्र का दो दिवसीय.. <<     KHABAR : यूजी-पीजी में प्रवेश के लिए बढ़ी समय-सीमा,.. <<     KHABAR : पुलिस जनसुनवाई में एसपी विनोद कुमार मीणा.. <<     BIG NEWS : भैसोदामंडी में पुलिस का शिकंजा, स्विफ्ट.. <<     KHABAR : श्रीराम कथा के दूसरे दिन गुरु महिमा का हुआ.. <<     BIG NEWS : एसपी राजेश व्यास ने सुनीं 87 फरियादियों की.. <<     KHABAR : गुरु पूर्णिमा पर उज्जैन में मनाया गया संत.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण कोठारी, परिवार में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 15, 2026, 10:31 am
KHABAR : एमपी के देवास पटाखा फैक्ट्री में भीषण हादसा, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री देवड़ा पहुंचे मौके पर, चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के दिए निर्देश, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। मक्सी रोड स्थित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण हादसे के बाद प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा मौके पर पहुंचे। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर उपचाररत मजदूरों से मुलाकात की और चिकित्सकों को घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए।


अस्पताल दौरे के बाद उपमुख्यमंत्री सीधे घटनास्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने मौजूद अधिकारियों से विस्तृत चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत हृदय विदारक घटना है। अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई मजदूर गंभीर रूप से घायल हैं और विभिन्न अस्पतालों में उनका इलाज जारी है।


उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी। इसके लिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


इस मामले में फैक्ट्री का लाइसेंस जिस व्यक्ति के नाम पर था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि चार अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।


बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले अधिकांश मजदूर बिहार और उत्तर प्रदेश से आए हुए थे और यहां रोजगार के लिए कार्यरत थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE