मंदसौर। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में महिला सशक्तिकरण योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु गठित मंत्रि-परिषद समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राधा सिंह उपस्थित रहीं, जबकि नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी वर्चुअली शामिल हुईं।
बैठक में प्रमुख राज्य प्रवर्तित योजनाओं तथा महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में उनकी वर्तमान प्रासंगिकता पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही योजनाओं में आवश्यक सुधार एवं बदलावों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
समिति ने महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक परिणाममुखी बनाने पर जोर दिया।