BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2026, 1:34 pm
BIG NEWS : खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, किसान-कल्याण योजना की राशि ट्रांसफर, विरोध में कार्यक्रम से पहले कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता, पढे़ खबर

Share On:-

खंडवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर खंडवा पहुंचे। उन्होंने नई कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित ष्बलराम कृषि महोत्सवष् में शामिल होने से पहले मंडी परिसर में लगाई गई किसान प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेशभर के किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दादाजी दरबार में दर्शन करने भी जाएंगे।


मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। इस दौरान कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अलग-अलग स्थानों से हिरासत में लिया गया। पूरे कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रहा।


किसान प्रदर्शनी का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह हेलीकॉप्टर से खंडवा पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पहुंचने के बाद उन्होंने सबसे पहले नई कृषि उपज मंडी परिसर में लगाई गई किसान प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि यंत्रों और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों की जानकारी ली। इसके बाद वे मुख्य मंच पर पहुंचे।


82 लाख किसानों को 3300 करोड़ से अधिक की राशि
मुख्यमंत्री बलराम कृषि महोत्सव में प्रदेशभर के किसानों को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान वे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत प्रदेश के 82 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 3300 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।


किसानों से करेंगे सीधा संवाद
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसानों से सीधा संवाद भी करेंगे। साथ ही प्रदेश सरकार की कृषि, सिंचाई, आधुनिक खेती और किसान कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देंगे। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद हैं।


किसानों को मिलेगा आर्थिक संबल
मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों के खातों में अंतरित की जा रही राशि का उद्देश्य खेती-किसानी के कार्यों में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है। सरकार का कहना है कि इससे किसानों को आर्थिक संबल मिलेगा और कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE