चित्तौड़गढ़। तेरापंथ सभा भवन, चित्तौड़गढ़ में आयोजित तेरापंथ महिला मंडल की बैठक में सर्वसम्मति से सुनीता खाब्या को आगामी कार्यकाल के लिए तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा पद पर निर्विरोध मनोनीत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्षा सुनीता खाब्या ने आचार्य श्री महाश्रमणजी को नमन करते हुए कहा कि वे आध्यात्मिक उत्थान तथा अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशों के अनुरूप मंडल की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को प्राथमिकता देंगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने खाब्या को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं प्रेरणादायी कार्यकाल की मंगलकामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में तेरापंथ महिला मंडल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगा।