BREAKING NEWS
BIG NEWS : 5 मिनट में क्रेटा गायब, खाकी ने किया सेंसर.. <<     NEWS : एआई के युग में भी गुरु क्यों हैं सबसे.. <<     KHABAR : दतिया उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी का.. <<     KHABAR : मीणा समाज शक्ति संगठन का महासंकल्प, 5.. <<     KHABAR : गोमाता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग,.. <<     VIDEO NEWS: 2.81 लाख हस्ताक्षरों के साथ गूंजा गो सम्मान.. <<     माउंट आबू में मतदान जागरूकता अभियान,.. <<     BIG NEWS : 2.81 लाख हस्ताक्षरों की ताकत, गौ सम्मान की.. <<     BIG NEWS : खंडवा पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव,.. <<     मनासा में बारिश का इंतजार:किसान चिंतित, अच्छी.. <<     नाभावंशी फूल माली समाज बांगड़दा मंडल की बैठक.. <<     BIG NEWS : काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स दान,.. <<     NEWS : मतदान जागरूकता अभियान के तहत सेंट जोसेफ.. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार- 2026.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन.. <<     KHABAR : अच्छी वर्षा की कामना को लेकर भाटखेड़ी में.. <<     VIDEO NEWS: एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसून सिस्टम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 21, 2026, 5:53 pm
BIG REPORT : प्रत्येक पटवारी प्रतिदिन 10 फार्मर आईडी बनाए, कलेक्टर चंद्रा ने दिए राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश, किसानों की फार्मर आईडी बनाने पर विशेष फोकस करें, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने जिले के सभी राजस्व अधिकारियों को किसानों की फार्मर आईडी बनाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि प्रत्येक पटवारी प्रतिदिन न्यूनतम 10 किसानों की फार्मर आईडी बनाए। तहसीलदार एवं एसडीएम नियमित रूप से इसकी निगरानी और समीक्षा करें।

बैठक में वनमंडलाधिकारी एस.के. अटोदे, एडीएम बी.एस. कलेश, सभी एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार मौजूद रहे।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी तहसीलदार राजस्व के 20-20 बड़े बकायादारों की सूची तैयार कर कलेक्ट्रेट भेजें और बकाया राशि की वसूली सुनिश्चित करें।

राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के दौरान उन्होंने सीमांकन से जुड़े सभी लंबित प्रकरणों का 15 जून से पहले शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही बंटवारे संबंधी मामलों का भी समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

कलेक्टर ने एडीएम एवं सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वे हर माह अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करें तथा निराकृत प्रकरणों की जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही वर्तमान माह में निराकृत पांच-पांच प्रकरणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में 3 से 6 माह से लंबित प्रकरणों की तहसीलवार समीक्षा भी की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन माह से अधिक अवधि का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। नक्शा त्रुटि सुधार के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण करने के भी निर्देश दिए गए।

वन व्यवस्थापन कार्य में तेजी लाने के निर्देश-
वन-राजस्व सीमा संबंधी प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कहा कि वन व्यवस्थापन कार्य प्राथमिकता से किया जाए। एसडीएम एवं वन विभाग के एसडीओ संयुक्त भ्रमण कर प्रकरणों का निराकरण करें। वन विभाग ने बताया कि जिले में 18 वन खंडों में व्यवस्थापन कार्य किया जाना है। कलेक्टर ने डीएफओ को नवीन प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE