नीमच। पंचमुखी गणेश मंदिर एवं चौकन्ना बालाजी पायलट बाबा आश्रम के महंत एवं लोकतंत्र सेनानी योगीराज रंजन स्वामी की धर्मपत्नी मीना कुंवर तोमर का 62 वर्ष की आयु में सोमवार प्रातः 5 बजे उदयपुर स्थित भूपाल नोबल्स महाराणा मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।
वे कमल सिंह, रविंद्र सिंह एवं प्रियंका की माताजी तथा अभिराज एवं परिधि की दादीजी थीं। उनके निधन से परिजनों, शुभचिंतकों एवं धर्मप्रेमी जनों में शोक की लहर व्याप्त है।
मीना कुंवर तोमर की अंतिम यात्रा सोमवार सायं 5 बजे उनके निवास 416, हुडको कॉलोनी, नीमच से प्रारंभ होकर रोडवेज बस स्टैंड के समीप स्थित नीमच सिटी रोड मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उक्त जानकारी पत्रकार मुकेश पार्टनर द्वारा प्रदान की गई।