BREAKING NEWS
BIG NEWS : स्वास्थ्य व्यवस्था पर संकट,.. <<     KHABAR : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार में पहुंचे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : वार्ड-11 के विकास कार्यों के लिए 10 करोड़.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : बंद पड़ी सहकारी समितियों के पंजीयन होंगे.. <<     BIG REPORT : भगवान पशुपतिनाथ के दरबार पहुंचीं बाल.. <<     BIG REPORT : नीमच आगमन पर मंत्री राकेश शुक्ला का भव्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : ज्ञानोदय हॉस्पिटल में फायर सेफ्टी का.. <<     JOB : सीतामऊ रोजगार मेले में 149 युवाओं को मिला.. <<     KHABAR : स्वरोजगार का सुनहरा अवसर, युवाओं को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जून माह की इस तारीख को जिला पंचायत सभाकक्ष.. <<     KHABAR : जंगलों में चल रही अवैध भट्टियों पर दबिश,.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र- 2 के तहत चित्तौड़गढ़.. <<     VIDEO NEWS: राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस उम्मीदवार पर.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का अलर्ट, अब सूदखोरी और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 22, 2026, 10:23 am
NEWS : जिला कलक्टर ने बेगूं उपजेल एवं उपखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, राजस्व प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण एवं अतिक्रमण मामलों में दिए कार्रवाई के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने बुधवार को बेगूं मुख्यालय पहुंचकर उपजेल एवं उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने बेगूं उपजेल पहुंचकर बंदियों से संवाद किया और उन्हें उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं का संचालन मानवीय दृष्टिकोण एवं संवेदनशीलता के साथ सुचारू रूप से किया जाए। साथ ही बंदियों को नियमानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

इसके पश्चात जिला कलक्टर ने उपखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का अवलोकन कर राजस्व प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान 8 से 10 वर्षों से लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों से प्रकरणवार चर्चा की।

जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने अतिक्रमण संबंधी मामलों में भी नियमानुसार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यालयी कार्यों का संचालन ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ किया जाए। साथ ही कार्यालय परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों का सुव्यवस्थित संधारण करने तथा आमजन के लिए बेहतर एवं सुगम कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

इस दौरान अभिभाषक संघ के प्रतिनिधियों ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर बेगूं क्षेत्र में सीबीएन कार्यालय स्थापित किए जाने की मांग रखी। जिला कलक्टर ने उनकी मांग को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक स्तर पर विचार करने का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया, तहसीलदार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE