BREAKING NEWS
KHABAR : विश्व हिन्दू परिषद के दो दिवसीय जिला.. <<     बड़वानी में दर्दनाक हादसा:खुले कुएं में.. <<     "शिवपुरी के नरवर किले की ऐतिहासिक तोप चोरी का.. <<     BIG NEWS : धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस.. <<     VIDEO NEWS: 30वीं स्टेट ट्रायथलॉन चैंपियनशिप में.. <<     बड़वानी पुलिस का बड़ा एक्शन, लूटकांड का 6 घंटे.. <<     माउंट आबू पहुंचे सांसद लुंबाराम.. <<     KHABAR : नीमच बना ट्रायथलॉन का चैंपियन, 30वीं राज्य.. <<     KHABAR : मैदान बचाओ आंदोलन को कांग्रेस का समर्थन,.. <<     REPORT : 7 अगस्त तक मांगें नहीं मानीं तो 8 अगस्त से.. <<     KHABAR : दतिया में सीएम का रोड शो, खंडवा में कृषि.. <<     KHABAR : रेल के साथ खेल नहीं अभियान के तहत नुक्कड़.. <<     NEWS : छात्रों के समर्थन में निम्बाहेड़ा में.. <<     NEWS : सांसद लुंबाराम चौधरी ने माउंट आबू पहुंचकर.. <<     NEWS : नवनियुक्त पदाधिकारियों ने विधायक.. <<     BIG NEWS : तलवार से केक काटकर रील वायरल करने वाला.. <<     KHABAR : सगरवंशी माली समाज सामाजिक संस्था यूथ.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 23, 2026, 6:15 pm
KHABAR : मंदसौर जिले के ग्राम हरसोल, चंदवासा एवं लुनाहेड़ा में आयुष्मान आरोग्य शिविरों में 564 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी मरीजों को मिला पोषण सहारा, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के ग्राम हरसोल, चंदवासा एवं लुनाहेड़ा में शनिवार को आयोजित आयुष्मान आरोग्य शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। इन शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उपचार संबंधी परामर्श उपलब्ध कराना तथा बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। शिविर में कुल 564 ग्रामीणों की ओपीडी दर्ज की गई, जिनमें 312 पुरुष एवं 252 महिलाएं शामिल रहीं। चिकित्सकों द्वारा सभी मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया।

413 एक्स-रे, 12 रिपोर्ट असामान्य-
शिविर के दौरान 413 लोगों के एक्स-रे किए गए, जिनमें 12 रिपोर्ट असामान्य पाई गईं। संबंधित मरीजों को आगे की जांच एवं विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर किया गया।

टीबी जांच और अन्य परीक्षण भी हुए-
टीबी नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 27 स्पूटम सैंपल एकत्र किए गए तथा 22 सीवाई टेस्ट किए गए। साथ ही 316 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 423 की ब्लड शुगर जांच एवं 378 लोगों की बीपी जांच भी की गई। स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को टीबी, एनीमिया, मधुमेह और उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया।

टीबी मरीजों को मिला पोषण सहारा-
“टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत शिविर में निक्षय मित्र भी बनाए गए तथा 20 टीबी मरीजों को फूड बास्केट वितरित की गईं, जिससे उन्हें उपचार के दौरान पोषण सहायता मिल सके।

ग्रामीणों को दी गई स्वास्थ्य जागरूकता-
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार और समय पर उपचार कराने की सलाह दी। साथ ही बताया गया कि ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE