BREAKING NEWS
BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का राजस्थान.. <<     BIG NEWS : चार दिन की शूटिंग, सवा महीने की मेहनत और.. <<     KHABAR : हर्षाेल्लास से मनाया गया रतलाम मंडल पर.. <<     KHABAR : नगर परिषद पोलायकलां में शान से फहराया.. <<     BIG NEWS : बच्चों के साथ जमीन पर बैठे उपमुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : खनियांधाना रियासत के बड़े महाराज साहब.. <<     KHABAR : हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा गंधावड़, 115.. <<     KHABAR : अखिल ब्राह्मण औदिच्य महासभा में बड़ा.. <<     KHABAR : मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप ने देशभक्ति गीतों.. <<     KHABAR : पौधा आज, सुकून आने वाली पीढ़ियों को,.. <<     KHABAR : खंडवा में हर्षाेल्लास से मनाई हरियाली.. <<     KHABAR : ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में.. <<     NEWS : जे.के. सीमेंट निंबाहेड़ा-मंगरोल प्लांट में.. <<     NEWS : तिरंगा फहराया, मरीजों को फल बांटे, लायंस.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा सेवा केंद्र पर उत्साह और उमंग के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 16, 2026, 10:15 am
NEWS : शौर्य, संस्कृति और राष्ट्रभक्ति के उल्लास से गूंजा चित्तौड़गढ़, सहकारिता मंत्री ने ध्वजारोहण कर परेड की ली सलामी, 65 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में 80वां स्वतंत्रता दिवस जिला स्तरीय मुख्य समारोह उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन (राज्यमंत्री) गौतम कुमार दक ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली।


परेड कमांडर गोविंद राम के नेतृत्व में राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, सैनिक स्कूल की आर्मी, नेवल एवं एयर ट्रूप, एनसीसी, भारत स्काउट एवं गाइड तथा विभिन्न विद्यालयों की टुकड़ियों ने आकर्षक एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने महामहिम राज्यपाल का संदेश पढ़कर सुनाया।


स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
मुख्य अतिथि सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री गौतम कुमार दक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।


उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का प्रयास समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। जनधन खातों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं की राशि सीधे पहुंच रही है।


मंत्री दक ने प्रदेश में पेयजल, शिक्षा, सिंचाई, सड़क, हरियाली और रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं तथा आगामी नियुक्तियों के लिए भी नया कैलेंडर जारी किया गया है।


उन्होंने पर्यावरण संरक्षण का आह्वान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लेना चाहिए।


विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया सामूहिक व्यायाम
समारोह में जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने सामूहिक व्यायाम का मनमोहक एवं अनुशासित प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुति ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।


देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, शहर चित्तौड़गढ़ तथा श्री भुवनभानू सूरीश्वर जैन उच्च माध्यमिक विद्यालय, चित्तौड़गढ़ की छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत समूह नृत्य प्रस्तुत कर समारोह में राष्ट्रभक्ति का रंग भर दिया।


65 प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
जिला स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 65 प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इनमें अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी, खिलाड़ी, समाजसेवी, प्रगतिशील कृषक एवं पत्रकार शामिल रहे।


इनका हुआ सम्मान
सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलेक्टर डॉ मंजू, जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने रजनी मीणा उपखण्ड अधिकारी भदेसर, विपिन चौधरी तहसीलदार चित्तौड़गढ़, घनश्याम जारवाल तहसीलदार निम्बाहेड़ा, रामसिंह यादव मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बेगूं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


इनमें भंवर कंवर, उपप्रधानाचार्य, रमेश चन्द्र रेगर, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक, सोहन सिंह, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, डॉ. सुधीश यादव, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी, धनराज गायरी, शिक्षक, महेन्द्र कुमार कुमावत, सहायक सांख्यिकी अधिकारी, सचिन कुमार मोड़, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, जागृति बंसल, कनिष्ठ अभियंता, डिम्पल सिसोदिया, वरिष्ठ सहायक, भंवर सिंह भाटी, कनिष्ठ सहायक, कपिल मीणा, सूचना सहायक, पूनम शेखावत, कनिष्ठ सहायक, अजयपाल चुण्डावत एवं कान सिंह राठौड़, शारीरिक शिक्षक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


इसी प्रकार डिम्पल सोलंकी, अभिषेक सोनी, चेतन दवे, अंजना स्वर्णकार, नवल किशोर मीणा, नीरू गुर्जर, लाड़ देवी, राबिया मसूरी, मणी डामोर, मोहन चन्द्र जोशी, संजय हरिजन, आरती घारू, विशाल कोदली, रुचिका त्रिपाठी, नारायण लाल भोई तथा मुकेश कुमार भोई को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


शैक्षणिक क्षेत्र में जिले का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों में सिया, जिनिशा भोजवानी, स्वरिता नागौरी, गौरी सिंह, इना मेनारिया, अनर्व सांखला, श्री तुषार सुथार, प्रीति कुमारी, सिया जादौन एवं युगदर्शन सिंह हाड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। खेल क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक प्राप्त कर जिले का गौरव बढ़ाने वाले अजीम तारीक, एकांश अगनानी, ईशान सेन, ध्रुव गौड़, रोचित कुमावत, रुद्राक्ष बैरवा, अयांश कौशिक, देवांश अमरवाल, मोहम्मद फैजान अंसारी, किरण कुमावत एवं जयंत वडारा को सम्मानित प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


समाजसेवा के क्षेत्र में मंजरी फाउंडेशन, प्रिंसी जेतावत, सुप्रिया चलकोत, रामेश्वर प्रजापत, अमित प्रताप सिंह, सोहन खटीक एवं झूलेलाल युवा सेवा समिति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रगतिशील कृषक कन्हैयालाल धाकड़ को फलोद्यान, नवाचार खेती, मशरूम उत्पादन, कृषि उपकरण निर्माण एवं उन्नत पशुपालन के माध्यम से कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय नवाचार और आय वृद्धि के लिए सम्मानित किया गया।


पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए संदीप सुराणा, संवाददाता राजस्थान पत्रिका, बेगूं एवं रितुपर्णा मुखर्जी, संवाददाता दैनिक भास्कर को सम्मानित किया जाएगा।


जिला कलक्टर सहित विभिन्न कार्यालयों में हुआ ध्वजारोहण
मुख्य समारोह से पूर्व जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने जिला कलक्टर आवास एवं कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। जिला परिषद कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक ने,पुलिस लाइन में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव ने, नगर परिषद में आयुक्त रविंद्र यादव ने तथा सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सहायक निदेशक तुलसीराम कंडारा ने ध्वजारोहण किया। वन विभाग, नगर परिषद, पुलिस लाइन सहित विभिन्न राजकीय कार्यालयों में भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एवं समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ।


समारोह में सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला कलक्टर डॉ. मंजू,  पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह, रतनलाल गाडरी, सुरेश झंवर, रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, गौरव त्यागी सहित जनप्रतिनिधि, जिला स्तरीय अधिकारी, विद्यार्थी, शिक्षक, कर्मचारी एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE