BREAKING NEWS
KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<     KHABAR : देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के.. <<     KHABAR : पद नहीं, सेवा सर्वाेपरिर, पूर्व सरपंच ने 36.. <<     KHABAR : कलेक्टर-एसपी बनने का सपना, लेकिन कीचड़ बनी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2026, 11:57 am
BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए ऑनलाइन सट्टे के नेटवर्क का पर्दाफाश, सागर पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई, 2.69 करोड़ रुपए नकद, करीब 30 लाख का सोना और नोट गिनने की मशीन बरामद, पढ़े खबर 

Share On:-

सागर। साइबर अपराध एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ सागर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बेरोजगार एवं सामान्य लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खाते खुलवाने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2 करोड़ 69 लाख 42 हजार 700 रुपए नकद, करीब 30 लाख रुपए कीमत का सोना, नोट गिनने की मशीन, एटीएम, पासबुक, चेकबुक, मोबाइल फोन एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में अब तक 30 से अधिक फर्जी फर्मों का पता चला है, जिनके बैंक खातों से करीब 5.50 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन का प्रारंभिक खुलासा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक सागर अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना जयवीर सिंह भदौरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर नरेंद्र सोलंकी के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक ललित कुमार कश्यप के निर्देशन में थाना मकरोनिया पुलिस ने यह कार्रवाई की।

दस्तावेज लेकर खुलवाते थे फर्जी फर्म और बैंक खाते-
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह बेरोजगार एवं सामान्य लोगों को कमीशन और पैसों का लालच देकर उनके दस्तावेज हासिल करता था। इन दस्तावेजों के आधार पर फर्जी फर्म तैयार कर निजी बैंकों में करंट अकाउंट खुलवाए जाते थे। बाद में इन खातों को गिरोह अपने नियंत्रण में लेकर साइबर ठगी एवं ऑनलाइन सट्टेबाजी से प्राप्त रकम के लेन-देन और सर्कुलेशन के लिए म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल करता था।

मामले का खुलासा 13 अगस्त 2026 को रोहित पिता रूपराज पटेल की शिकायत के बाद हुआ। उसने पुलिस को बताया कि उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर उसके नाम से फर्जी फर्म बनाकर फेडरल बैंक की मकरोनिया शाखा में करंट अकाउंट खुलवाया गया है। जांच में सामने आया कि ‘ग्लैमर इंटरप्राइजेस’ के नाम से खोले गए खाते में फरवरी 2026 से करीब छह माह में लगभग 90 लाख रुपए का लेन-देन हुआ था।

पूछताछ में सामने आया पूरा नेटवर्क-
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने धर्मेंद्र नाहर और सोनू दांगी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में ऑनलाइन बैटिंग के लिए बैंक खातों के इस्तेमाल और फर्जी फर्म तैयार करने वाले नेटवर्क के संबंध में जानकारी सामने आई। पुलिस के अनुसार धर्मेंद्र नाहर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बेरोजगार लोगों के नाम से फर्जी फर्में तैयार कर बैंक खाते खुलवाए।

जांच में अमित विश्वकर्मा, रिषभ पटेल, विपिन गिरी एवं स्वर्णेंद्र पांडे सहित अन्य लोगों की भूमिका सामने आई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। रिषभ पटेल के कब्जे से 2,69,42,700 रुपए नकद और करीब 30 लाख रुपए का सोना बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार रिषभ पटेल ऑनलाइन बैटिंग गतिविधियों का संचालन करता था और विभिन्न वेबसाइटों एवं टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टेबाजी से जोड़ता था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है।

30 से अधिक फर्जी फर्मों का खुलासा-
पुलिस के अनुसार जांच में अब तक 30 से अधिक फर्जी फर्मों का पता चला है। इनमें ग्लैमर इंटरप्राइजेस, भूपेंद्र इंटरप्राइजेस, सूर्या इंटरप्राइजेस, समृद्धि टूर एंड ट्रेवल्स, लवली स्वीट एंड मसाला चाट सेंटर, कार्तिक इलेक्ट्रॉनिक्स, स्टार इंटरप्राइजेस, राजपूत इंटरप्राइजेस, अनुभव ट्रेडर्स, सागर ट्रेडर्स, शर्मा जी इंटरप्राइजेस, सौरभ इंटरप्राइजेस, माखन इंटरप्राइजेस, अंकेश इंटरप्राइजेस, तनविक इंटरप्राइजेस, यूनिक टूर एंड ट्रेवल्स, महाकाल ट्रेडर्स, मैक्स ट्रेडर्स, बालाजी ट्रेडर्स एवं जय महाकाल टूर एंड ट्रेवल्स सहित अन्य फर्म शामिल हैं।

इन फर्मों से जुड़े बैंक खातों के प्रारंभिक वित्तीय विश्लेषण में करीब 5.50 करोड़ रुपए से अधिक के लेन-देन का पता चला है। पुलिस द्वारा सभी खातों के लेन-देन का विस्तृत तकनीकी एवं वित्तीय विश्लेषण किया जा रहा है।

फर्जी फर्मों के पंजीयन की भी होगी जांच-
पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्मों के पंजीयन एवं बैंक खाते खुलवाने की प्रक्रिया में किन व्यक्तियों अथवा संस्थाओं की भूमिका रही। किसी स्तर पर लापरवाही या आपराधिक संलिप्तता सामने आने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

छह आरोपी गिरफ्तार, दो फरार-
पुलिस ने मामले में धर्मेंद्र नाहर, सोनू दांगी, अमित विश्वकर्मा, विपिन गिरी, स्वर्णेंद्र पांडे एवं रिषभ पटेल को गिरफ्तार किया है। वहीं सरमन उर्फ शुभम रैकवार एवं ऋषि केशव सिंह फरार बताए गए हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। गिरफ्तार आरोपी अमित विश्वकर्मा एवं रिषभ पटेल का न्यायालय से आठ दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। पुलिस उनसे नेटवर्क से जुड़े अन्य सहयोगियों और वित्तीय लेन-देन के संबंध में पूछताछ कर रही है।

बैंक खाता और दस्तावेज दूसरों को देने से बचें-
सागर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कमीशन या आसान कमाई के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, चेकबुक, पासबुक, मोबाइल नंबर, ओटीपी अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी किसी अन्य व्यक्ति को उपलब्ध न कराएं। अपने नाम से फर्म या बैंक खाता खुलवाकर उसका संचालन किसी दूसरे व्यक्ति को देना गंभीर कानूनी जोखिम पैदा कर सकता है। ऐसे खातों का इस्तेमाल साइबर ठगी या अवैध लेन-देन में होने पर खाताधारक भी जांच के दायरे में आ सकता है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका-
कार्रवाई में निरीक्षक नितिन पाल, थाना प्रभारी मकरोनिया, उपनिरीक्षक शशिकांत गुर्जर, थाना प्रभारी बहेरिया, उपनिरीक्षक रामअवतार धाकड़, चौकी प्रभारी बिलहेरा, सहायक उपनिरीक्षक काशीराम ठाकुर, साइबर सेल सागर के प्रधान आरक्षक सौरभ रैकवार सहित पुलिस टीम एवं थाना शाहपुरा के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE