BREAKING NEWS
REPORT : दिव्यांग बच्चों के लिए मिनी जिम एवं.. <<     BIG VIDEO : मध्य प्रदेश में बड़ा ऐलान! लाड़ली बहनों.. <<     KHABAR : संचार क्रांति के जनक राजीव गांधी की 82वीं.. <<     BIG REPORT : फिजियोथैरेपी सेंटर की व्यवस्थाओं का.. <<     NEWS : नगर परिषद चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तेज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, सीमेंट.. <<     KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी.. <<     शहडोल: कीचड़ और बदहाल सड़क से परेशान होकर.. <<     शिवपुरी: नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात.. <<     BIG REPORT : फर्जी फर्म और म्यूल बैंक खातों के जरिए.. <<     NEWS : खेल दिवस पर खेल जागरूकता महोत्सव का आयोजन,.. <<     BIG VIDEO : करोड़ों का IPL सट्टा कांड! गुप्त छापे में.. <<     NEWS : नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला मजिस्ट्रेट ने.. <<     दतिया के बसई में वीरांगना रानी अवंतीबाई लोधी.. <<     NEWS : नगरपालिका चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन.. <<     NEWS : नगर निकाय आम चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ में आदर्श.. <<     KHABAR : भाजपा जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक आज, कलश.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2026, 12:15 pm
KHABAR : भाजपा अजा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित, बूढ़ा के सुनील मालवीय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, मनोनयन से कार्यकर्ताओं में हर्ष, लगा बधाईयों का तांता, पढ़े रवि पोरवाल की खबर 

Share On:-

बूढ़ा। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें बूढ़ा निवासी भाजपा नेता सुनील मालवीय को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके मनोनयन से क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष भगवान परमार, संभाग प्रभारी सुरेश आर्य एवं भाजपा जिला प्रभारी दिलीप सकलेचा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिला अध्यक्ष पंडित राजेश दीक्षित के अनुमोदन के बाद जिला अध्यक्ष रामरतन आटेला ने सुनील मालवीय को जिला मंत्री मनोनीत किया।

सुनील मालवीय के मनोनयन पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं इष्ट-मित्रों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि वे पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ अनुसूचित जाति समाज से जुड़े मुद्दों एवं जनसमस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रमुखता से उठाएंगे।

मनोनयन के बाद सुनील मालवीय ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व एवं संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE