नीमच। भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच की अति आवश्यक बैठक गुरुवार, 20 अगस्त को दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यालय, तपोभूमि नीमच पर आयोजित होगी।
बैठक में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली कलश वंदन यात्रा की तैयारियों एवं कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। आयोजन को भव्य और सफल बनाने के लिए संगठनात्मक तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
कार्यक्रम संयोजक एवं भाजपा जिला महामंत्री धनसिंह केथवास ने बताया कि बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक ओमप्रकाश सखलेचा, दिलीप सिंह परिहार एवं अनिरुद्ध माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, जनपद अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी भाजपा जिला नीमच के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह मीडिया प्रभारी शुभम शर्मा ने दी।