नीमच। पूर्व प्रधानमंत्री एवं संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी की 82वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को गांधी भवन, नीमच में शहर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं सेवादल के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन, विचारों एवं देश के विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच तथा तकनीकी विकास को बढ़ावा देने की पहल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इस अवसर पर कांग्रेस के पदाधिकारी, मंडलम कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।