शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र में 16 अगस्त की रात गंभीर गोलीकांड का मामला सामने आया है। जिसके बाद पीड़ितों ने एसपी ऑफिस आकर पुलिस अधीक्षक से आरोपियों पर सख्त कार्यवाही की मांग को लेकर आवेदन दिया फरियादी पक्ष का आरोप है कि आरोपी सुरेन्द्र गुर्जर और औतार पुत्र राजाराम ने लायसेंसी 12 बोर बंदूकों से फायरिंग की और परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। मामले में अपराध क्रमांक 153/2026 दर्ज है, जबकि दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
वहीं फरियादी पक्ष का यह भी आरोप है कि घटना की रंजिश में उनके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराने की साजिश की जा रही है। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए, दोनों के शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाएं और किसी भी झूठे मामले में निर्दाेष लोगों को न फंसाया जाए।
अब सवाल यह उठता है किकृजब लायसेंसी हथियार से गोली चलाने का आरोप है, तो कार्रवाई कब होगी? फरियादी पक्ष ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।