पिपलिया मंडी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर शारदा पब्लिक स्कूल, पिपलिया मंडी के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान और स्नेह व्यक्त करते हुए राखियां प्रेषित कीं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सैनिक भाइयों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सुरक्षित जीवन की कामना की। बच्चों ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सैनिक दिन-रात सीमाओं पर डटे रहते हैं। ऐसे में उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करना हम सभी का कर्तव्य है।
विद्यालय परिवार ने इस पहल के माध्यम से रक्षाबंधन के पर्व को देशभक्ति और भाईचारे की भावना से जोड़ा। विद्यालय की ओर से समस्त देशवासियों एवं वीर सैनिकों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।