नीमच। सीमेंट प्लांट से सीमेंट खाली कर निंबाहेड़ा लौट रहे कंटेनर चालक के साथ सड़क हादसा हो गया। हादसे में चालक के पैर में फ्रैक्चर होने के साथ शरीर पर अन्य चोटें आई हैं। घायल चालक को उपचार के लिए नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार बंसीलाल मेघवाल (50) पिता विजयराम मेघवाल निवासी डूंगला राजस्थान कंटेनर लेकर सीमेंट प्लांट से निंबाहेड़ा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान उनका कंटेनर असंतुलित होकर आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसा। टक्कर में बंसीलाल घायल हो गए और उनके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया।
हादसे के बाद उन्हें तत्काल नीमच जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उपचार किया जा रहा है। बताया गया कि बंसीलाल खीमला प्लांट से सीमेंट खाली कर निंबाहेड़ा लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।