BREAKING NEWS
KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<     खरगोन के कसरावद में आस्था का सैलाब, गोपालपुरा.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच-मंदसौर में 7 बड़े अपडेट: चक्काजाम,.. <<     BIG NEWS : केबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत पहुंचे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2026, 7:00 pm
KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए प्रारंभिक चयन, रोजगार मेले में 788 युवाओं ने लिया भाग, 12 का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन, 5 को मिले नियुक्ति पत्र, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और कौशल विकास के अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, नीमच द्वारा टाउन हॉल, दशहरा मैदान में जिला स्तरीय युवा संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के लिए 1458 युवाओं ने ऑनलाइन पंजीयन कराया, जबकि रोजगार मेले में 788 युवा उपस्थित हुए। विभिन्न कंपनियों की चयन प्रक्रिया में 467 युवाओं का रोजगार के लिए प्रारंभिक चयन, 12 युवाओं का अप्रेंटिसशिप के लिए चयन किया गया तथा 5 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

रोजगार के साथ स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी-
कार्यक्रम में विधायक नीमच दिलीपसिंह परिहार, विधायक जावद ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक मनासा अनिरुद्ध मारू एवं जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव उपस्थित रहे।

युवा संगम के माध्यम से युवाओं को उनकी योग्यता, रुचि एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के अवसरों के साथ स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 में उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों तथा जिले में औद्योगिक विकास की संभावनाओं से भी युवाओं को अवगत कराया गया।

विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार ने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। उन्होंने युवाओं से उपलब्ध रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया। विधायक श्री ओमप्रकाश सकलेचा ने औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसरों पर जोर दिया। विधायक श्री अनिरुद्ध मारू ने भी युवाओं को कौशल प्रशिक्षण का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

उद्योगों की जरूरत के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण पर जोर-
कार्यक्रम में युवाओं के कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप आईटीआई एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रशिक्षण और पाठ्यक्रम विकसित करने की आवश्यकता बताई गई, ताकि युवाओं को स्थानीय स्तर पर बेहतर रोजगार मिल सके।

स्वरोजगार योजनाओं से मिला संबल-
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, संत रविदास स्वरोजगार योजना एवं पीएम स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। इसके माध्यम से युवाओं एवं हितग्राहियों को स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराए गए।

10 कंपनियों ने की सहभागिता-
रोजगार मेले में एमआरएफ टायर, अल्ट्राटेक सीमेंट, अंजली विलामार, एमएसएस सोलरपावर, मालवा पॉलीटेक्निक्स, एचडीबी फाइनेंस, एलएंडटी, सोना साइलेंस, राजराजा इंडिया एवं इलेक्टिक सहित 10 कंपनियों ने सहभागिता की। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं की चयन प्रक्रिया पूरी की।

जिला रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार एवं अप्रेंटिसशिप से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा संचालित रोजगार, स्वरोजगार एवं बीमा योजनाओं से भी युवाओं को अवगत कराया गया। युवा संगम जिले के युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रभावी मंच बना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE