जावद। कानका फंटा के पास गुरुवार को दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पीछे चल रहे ट्रक का चालक बंशीलाल केबिन में फंस गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, नयागांव चौकी पुलिस और टोल प्लाजा की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस के अनुसार, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया और काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घायल चालक को टोल प्लाजा की एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को कब्जे में लेकर यातायात सुचारू कराया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।