BREAKING NEWS
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा.. <<     REPORT : अवैध खनिज कारोबार पर कलेक्टर हिमांशु.. <<     BIG NEWS : खुले नाले में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा चालक,.. <<     KHABAR : थांदला के होटल एवं रेस्टोरेंट में खाद्य.. <<     KHABAR : रतलाम कलेक्ट्रेट में ग्रामीणों का मौन.. <<     BIG NEWS : जोरदार भिड़ंत से दहला नीमच जिले का जावद,.. <<     KHABAR : हरिद्वार-ऋषिकेश तीर्थ यात्रा पर जाएंगे.. <<     KHABAR : युवा संगम में 467 युवाओं का रोजगार के लिए.. <<     KHABAR : मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग का गिरा छज्जा,.. <<     KHABAR : जयकारों से गूंजा दूदरसी, संत रविदास जयंती.. <<     BIG REPORT : नीमच के खेल मैदान को लेकर कलेक्टर.. <<     KHABAR : 113 औद्योगिक एवं अन्य इकाइयों के.. <<     NEWS : सोशल मीडिया पर पिस्टलनुमा लाइटर से.. <<     KHABAR : सद्भावना दिवस पर गूंजा एकता का संदेश,.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : खाकी ने किया आछोड़ा लूटकांड का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2026, 7:59 pm
KHABAR : राजीव गांधी जयंती पर कुकड़ेश्वर में गूंजा नमन का स्वर, कांग्रेसजनों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, एकता-अखंडता और सद्भावना मजबूत करने का आह्वान, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर कुकड़ेश्वर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजीव गांधी के जीवन, आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान तथा देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ाने, पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने तथा देश को तकनीकी रूप से मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के विचारों और आदर्शों पर चलने तथा देश की एकता, अखंडता एवं सद्भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में कुकड़ेश्वर ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE