BREAKING NEWS
मप्र स्थापना दिवस पर पोलायकलां में हुआ.. <<     BIG NEWS : नीमच के टाउन हॉल में सजा मध्यप्रदेश.. <<     VIDEO: दीपावली पर माउंट आबू के नक्की झील बाजार.. <<     VIDEO NEWS : सरदार पटेल जयंती पर राजनगर में शक्ति.. <<     VIDEO NEWS : शाजापुर में रातभर पुलिस का बड़ा शिकंजा,.. <<     NEWS UPDATE: स्थापना दिवस पर नीमच को मिला अटल सेतु का.. <<     KHABAR : नगर परिषद में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने.. <<     BIG NEWS : मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार और.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर नीमच को मिली.. <<     WEATHER UPDATE: राजस्थान में चक्रवात का असर खत्म होते.. <<     उज्जैन में बड़ा हादसा: होटल के वेस्टेज चैंबर.. <<     VIDEO NEWS : देवास में नए SP आदित्य मिश्रा की एंट्री,.. <<     VIDEO NEWS: रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे दो दोस्त, घर.. <<     KHABAR : हरदीप पुरी के नामांकन पर नेता प्रतिपक्ष.. <<     BIG NEWS : अनुयोग हॉस्पिटल में इलाज के दौरान गोपाल.. <<     बामोरकलां में साइबर ठगी की बड़ी वारदात, APK.. <<     KHABAR : उज्जैन के श्रीगंगा होटल में बड़ा हादसा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 20, 2026, 5:17 pm
NEWS : राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेसजनों ने मनाया सद्भावना दिवस, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को किया नमन, देश की एकता-अखंडता और भाईचारे का संकल्प दोहराया, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निंबाहेड़ा। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को निंबाहेड़ा में कांग्रेसजनों ने सद्भावना दिवस मनाया। निंबाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में छोटी सादड़ी मार्ग स्थित राजीव नगर, कासोद कच्ची बस्ती चौराहा पर सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण, तकनीकी प्रगति एवं संचार क्रांति को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवा शक्ति पर विश्वास करते हुए देश को आधुनिक तकनीक और नई सोच के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उनकी जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा, शांति, समानता एवं सांप्रदायिक सद्भाव की भावना को मजबूत करना है।

कांग्रेसजनों ने कहा कि देश की एकता एवं अखंडता तथा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की भावना को मजबूत करना ही राजीव गांधी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान ‘स्वर्गीय राजीव गांधी अमर रहें’ एवं ‘भारत रत्न राजीव गांधी अमर रहें’ के नारों के साथ उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शारदा, गोपाल आंजना, महासचिव मनोज पारख, नुसरत खान, निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी, विधि मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह सोलंकी, नगर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी, चित्तौड़गढ़ जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, राजीव गांधी पंचायती राज विभाग नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोमिल चौधरी, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष जीवन आंजना, नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष शम्शू क़मर मंसूरी, महासचिव समुंद्र सिंह गुंडुसुर, जावेद खान, सचिव धीरज नगरिया, आशीष अग्रवाल, दुर्गेश्वर भराडीया, कार्यकारिणी सदस्य उमरद्दीन घोसी, जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ खेमराज उर्फ कालू कुमावत, स्थानीय निकाय विभाग जिला सचिव रमेश चन्द तेली, शांतिलाल लाड़ना, पूर्व पार्षद खेमराज मेघवाल, माणक साहू, कनेरा युवा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल मेघवाल, वार्ड अध्यक्ष हजारीलाल मेघवाल, शाहिदा बेगम, मोहम्मद हसन शेख, गोविंद गग्गड, संजय भाम्बी, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि रामगोपाल वैष्णव, अजीत जैन, यू.एस. शर्मा, दिलखुश मीणा, दिनेश बाथरा, दिलीप सिंह, अविनाश मोहनपुरिया, इदरीस गौरी, अमजद मेव, ताराचंद मेघवाल, किशनलाल, नन्नू खान, किशन रंगास्वामी, विष्णु मीणा एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर कांग्रेसजनों ने सद्भावना, भाईचारे एवं जनसेवा की भावना को मजबूत करने तथा स्वर्गीय राजीव गांधी के विचारों एवं आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE