दूदरसी। संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश में शासकीय स्तर पर विकास यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में संत रविदास जयंती विकास यात्रा का रथ कलेक्टर कार्यालय से सुबह करीब 10.30 बजे रवाना हुआ। कलेक्टर ने पूजा-अर्चना कर यात्रा को रवाना किया।
विभिन्न ग्राम पंचायतों से होते हुए विकास यात्रा शाम करीब 6 बजे दूदरसी पहुंची। यहां सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल ने संत रविदास जी की पूजा-अर्चना कर श्रद्धा व्यक्त की। इस अवसर पर ग्रामीणों ने संत रविदास जी एवं भारत माता के जयकारे लगाए।
यात्रा में मनोहरलाल जिनगर, ममता नागदा, गोपाल शर्मा, सूरजसिंह शक्तावत, प्रताप सिंह, जनपद प्रतिनिधि एवं उत्तर मंडल के पूर्व अध्यक्ष दीपक नागदा, सतीश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
ग्राम पंचायत सचिव सोहनलाल नागदा एवं सरपंच प्रतिनिधि शंभुलाल मेघवाल ने यात्रा में शामिल सभी अतिथियों एवं नागरिकों का स्वागत किया। ग्रामीणों ने संत रविदास जी के संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प भी लिया।