नीमच। मालवा-मेवाड़ क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक आस्था केंद्र मंडफिया धाम स्थित सांवलिया सेठ के दरबार में मत्था टेकने के लिए खेरमालिया से श्रद्धालुओं का जत्था 21 अगस्त, शुक्रवार को पदयात्रा पर रवाना होगा। इस वर्ष आयोजित होने वाली यह चौथी विशाल पैदल यात्रा है। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में गहरी आस्था और खासा उत्साह नजर आ रहा है।
श्रद्धालु देश में खुशहाली, अमन-चैन और गांव की सुख-समृद्धि की कामना के साथ सांवलिया सेठ के चरणों में पहुंचकर दर्शन करेंगे। यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
श्री सांवलिया मित्र मंडल, खेरमालिया के तत्वावधान में आयोजित इस पदयात्रा का शुभारंभ 21 अगस्त की सुबह 3 बजे सती माता मंदिर से किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर यात्रा को सफल बनाने की अपील की है।