खरगोन। खरगोन-बड़वानी लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद और भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल का राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व मिलने के बाद प्रथम बार खरगोन एवं कसरावद नगर आगमन पर भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
कसरावद नगर में प्रवेश करते ही भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ सांसद पटेल का जोरदार अभिनंदन किया। नगर के प्रमुख मार्गों पर जगह-जगह स्वागत मंच बनाए गए थे। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से लादकर, पुष्पवर्षा कर अपने लाड़ले नेता का स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित स्वागत सभा में सांसद गजेंद्र पटेल ने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि कसरावद के प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। संगठन को और अधिक मजबूत करना और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की योजनाएं पहुंचाना ही मेरा लक्ष्य है।
उन्होंने कसरावद की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निमाड़ की इस पावन धरा ने हमेशा भाजपा को आशीर्वाद दिया है।
इस भव्य स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला पदाधिकारी, कसरावद मंडल अध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंचगण सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा के कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।