BREAKING NEWS
JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 21, 2026, 11:57 am
KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- महाकाल की अनुभूति शब्दों में बयां नहीं की जा सकती, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता मनोज जोशी ने शुक्रवार तड़के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। करीब ढाई घंटे मंदिर में रहे जोशी भस्म आरती के आध्यात्मिक वातावरण से भाव-विभोर नजर आए। उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल की शक्ति और उनकी अनुभूति को शब्दों में पूरी तरह व्यक्त करना संभव नहीं है।


मनोज जोशी रात करीब 3 बजे मंदिर पहुंचे और सुबह 5ः30 बजे तक परिसर में रहे। इस दौरान उन्होंने रुद्रपाठ सुना और करीब दो घंटे तक भस्म आरती की पूरी प्रक्रिया के साक्षी बने। आरती के बाद उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें जो अनुभूति हुई, वह किसी दिव्य साक्षात्कार से कम नहीं है। उन्होंने भस्म आरती के वातावरण को अद्भुत और आध्यात्मिक बताया।


महाकाल देवों के देव, कालों के काल
अभिनेता ने भगवान महाकाल की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि महादेव देवों के देव और कालों के काल महाकाल हैं। वे पूरे विश्व को आगे बढ़ाने वाली शक्ति हैं और संपूर्ण संसार के मंगल एवं संरक्षण करने वाले देव हैं। मनोज जोशी ने भस्म आरती के बाद भगवान महाकाल के चरणों में देश और समाज के कल्याण की प्रार्थना की। उन्होंने विशेष रूप से देश के युवाओं के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि महाकाल उन्हें प्रचंड शक्ति प्रदान करें, ताकि युवा राष्ट्र को सर्वाेपरि मानकर देश को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभा सकें। अभिनेता के मंदिर पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उनका स्वागत किया। भस्म आरती के बाद मंदिर समिति ने मनोज जोशी को भगवान महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न भेंट किया।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE