मंदसौर। विधायक विपिन जैन ने शुक्रवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों का जायजा लिया और मरीजों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं एवं सुविधाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा मरीजों और परिजनों से उपचार, साफ-सफाई, दवाइयों एवं अन्य सुविधाओं को लेकर चर्चा की।
विधायक विपिन जैन ने कहा कि निरीक्षण के दौरान सामने आई व्यवस्थाओं एवं समस्याओं की रिपोर्ट तैयार कर जिला कलेक्टर को सौंपी जाएगी, ताकि आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें।
उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है और इसके लिए संबंधित विभागों से समन्वय कर व्यवस्थाओं में सुधार कराया जाएगा।