मंदसौर। जिला रोजगार कार्यालय, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र (डीआईसी) मंदसौर तथा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं (आईटीआई) के संयुक्त तत्वावधान में 25 अगस्त 2026 को जिला स्तरीय युवा संगम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), नयाखेड़ा मंदसौर में आयोजित होगा।
युवा संगम का उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में अप्रेंटिसशिप के लिए अपोलो टायर्स, बड़ौदा के कंपनी प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।
इसके अलावा रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न कंपनियां एवं संस्थाएं भी सहभागिता करेंगी। इनमें गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल, गुना; पुष्कर एग्रोटेक लिमिटेड, हैदराबाद; भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), मंदसौर; चेकमेट सर्विसेज, अहमदाबाद एवं स्वतंत्र माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड शामिल हैं।
युवा संगम में जिले के युवाओं को कंपनियों के प्रतिनिधियों से सीधे संवाद करने, अपनी योग्यता के अनुरूप रोजगार के अवसर प्राप्त करने तथा अप्रेंटिसशिप चयन प्रक्रिया में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, बायोडाटा/रिज्यूम एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।