शहडोल। एक बार फिर जेन-जी अल्फा अंदाज में छात्रों का विरोध सामने आया है। बारिश में जर्जर स्कूल भवन की छत से टपकता पानी और क्लासरूम में जलभराव से परेशान कक्षा 11वीं आर्ट के छात्र-छात्राएं पैदल कलेक्ट्रेट पहुंच गए, छात्रों का कहना है कि नई बिल्डिंग बनकर तैयार है, लेकिन हैंडओवर नहीं होने के कारण उन्हें पुराने भवन में पढ़ने को मजबूर किया जा रहा है। छात्र कलेक्टर से सीधे मुलाकात कर अपनी समस्या बताने पर अड़ गए।
मामला जिला मुख्यालय स्थित उत्कर्ष विद्यालय और रघुराज विद्यालय क्रमांक-2 का है। छात्रों के मुताबिक बारिश होते ही जर्जर भवन की छत से पानी टपकने लगता है और क्लासरूम में पानी भर जाता है। इससे पढ़ाई के साथ किताब-कॉपी बचाना भी मुश्किल हो जाता है। छात्रों का आरोप है कि नई बिल्डिंग तैयार होने के बावजूद उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है, क्योंकि ठेकेदार ने भवन हैंडओवर नहीं किया है। इसी परेशानी को लेकर छात्र स्कूल से पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे।
खास बात यह है कि एक दिन पहले ही माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर की छात्राएं करीब 8 किलोमीटर पैदल कलेक्ट्रेट पहुंची थीं, लगातार छात्रों के विरोध ने स्कूलों की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
वहीं प्रभारी प्राचार्य मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि सीमित कक्ष होने के कारण क्लासरूम में पानी भर गया था। सफाई और व्यवस्था बनाई जा रही थी, इसी दौरान बच्चे बिना बताए कलेक्ट्रेट चले गए। अब सवाल है।