BREAKING NEWS
KHABAR : छतरपुर में एक परिवार के 3 बच्चों की.. <<     KHABAR : रतनगढ़ नगर परिषद की व्यवस्थाओं का डिप्टी.. <<     कसरावद में ‘सशक्त युवा–सशक्त भारत’ अभियान,.. <<     अंबाह में आंगनवाड़ी नियुक्ति पर गंभीर सवाल,.. <<     BREAKING: हायर सेकेंडरी-2 मैदान पर हलचल तेजपुलिस बल.. <<     NMH-MDS HEADLINES: नीमच की 7 बड़ी खबरें: खेल मैदान विवाद से.. <<     मंदसौर में डोडाचूरा तस्करी का भंडाफोड़,.. <<     KHABAR : सावन के रंग में रंगा नीमच, सर्व ब्राह्मण.. <<     खरगोन में नर्सिंग छात्रों का फूटा.. <<     KHABAR : नगर की अग्रणी साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं.. <<     महंगाई के विरोध में कांग्रेस की अर्थी.. <<     लालखेड़ा में शिव महापुराण की धूम,कथा व्यास.. <<     NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों.. <<     KHABAR : कानून की समझ, साइबर अपराध से सावधानी और.. <<     खरदोनकला में आशा कार्यकर्ताओं की समीक्षा.. <<     KHABAR : आंगनवाड़ी नियुक्ति में कथित फर्जीवाड़े का.. <<     सिंहस्थ 2028 की तैयारी में उज्जैन में बड़ा.. <<     KHABAR : आरएसएस के प्रचारक वीएस सेवादल के विचार,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
August 22, 2026, 5:02 pm
NEWS : मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए सैकड़ों लोगों ने पिया आयुर्वेदिक काढ़ा, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ गोल्ड की ओर से शनिवार, 22 अगस्त को मौसमी बीमारियों से बचाव और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से निशुल्क आयुर्वेदिक काढ़ा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय सुभाष चौक पर सुबह से ही लोगों को औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार काढ़ा पिलाया गया।


क्लब सचिव लायन अशोक सोनी ने बताया कि बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए विभिन्न औषधियों के सम्मिश्रण से काढ़ा तैयार किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन संजय इटोडिया ने बताया कि आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी के निर्देशानुसार 51 जड़ी-बूटियों से काढ़ा तैयार किया गया है।


स्कूल की बालिकाओं को भी पिलाया काढ़ा
सचिन सोनी ने बताया कि पास स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की सैकड़ों छात्राओं को भी औषधीय काढ़ा पिलाया गया। विद्यालय स्टाफ ने लायंस क्लब के इस प्रयास की सराहना की।


कार्यक्रम में लायन दीपक वैष्णव, लायन विष्णु सोनी, लायन अनिल टांक, लायन लोकेश सेठिया, लायन गोपाल सोनी, लायन विजय साहू, लायन गोविंद चावला, भोला राम प्रजापत, शशी झवर, गणेश लाल खटीक सहित क्लब के अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE